नाबालिग को खेत पर लगा करंट, हुई मौत

रतलाम: सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम नयापाड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसके कारण अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गये जहा डॉक्टर ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को ग्राम नयापाड़ा नारायणगढ़ थाना सैलाना निवासी 15 वर्षीय युवक आशीष पिता प्रकाश खराड़ी अपने गांव के दोस्तों के साथ राजेश जाट के खेत तरफ गाय चाराने गया था। खेत की मेढ़ (सेडा) पर खुले बिखरे तार की वजह से आशीष उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहा, मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Next Post

खाड़ी क्षेत्र में व्यवधान से वैश्विक आपूर्ति संकट की आशंका, भारत पर भी पड़ेगा असर : रिपोर्ट

Sun Mar 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और संभावित व्यवधानों के कारण कई प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक आपूर्ति संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर सेमीकंडक्टर और निर्माण जैसे क्षेत्रों पर पड़ सकता है। डैम कैपिटल एडवाइजर्स की एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गयी है। रिपोर्ट […]

You May Like