
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 29 जून को जबलपुर मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा (पोलियो ड्रॉप्स) पिलाई गई। अभियान के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में अभियान का शुभारंभ प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (प्रभारी) डॉ. अशोक कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। अभियान का संचालन मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौहान एवं सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. रम्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल, स्टेशन डायरेक्टर किशोर कुमार दावरे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मनोज गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आर.पी. गुप्ता तथा एक्सटेंशन एजुकेटर देवेन्द्र दिवे सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
