किसानों को दी जा रही रेत मिश्रित खाद, पानी में घोलकर की जांच

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के लुधावली में स्थित सरकारी खाद गोदाम से किसानों को एपीके खाद में 10 से 15 प्रतिशत तक रेत मिली हुई दी जा रही हैं। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से की हैं लेकिन अब तक कोई जांच या कार्यवाही नहीं की गई हैं।कनाखेड़ी गांव के किसान सोनेराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने लुधावली खाद गोदाम से 30 बोरी एपीके खाद खरीदी थी।

उन्होंने चेक करने के लिए एक बोरी की खाद को पानी में घोलकर देखा, तो उसमें से रेत निकल आई। बाद में तीन और बोरियों को चेक किया गया, उनमें भी यही स्थिति थी। खाद को पानी में घोलकर देखा तो सामने आई मिलावट सोनेराम ने बताया कि उन्होंने ये जानकारी जब अपने पड़ोसी किसान केदारीलाल वर्मा को दी, तो केदारीलाल ने भी अपनी खाद की जांच की और उसमें से भी रेत निकल आई।

इसके बाद गांव के अन्य किसान विनोद धाकड़, नरेश वर्मा आदि ने भी अपनी खाद को पानी में घोलकर देखा और उनमें भी मिलावट सामने आई। सोनेराम वर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत कृषि विभाग के एसडीओ सुगर सिंह जाटव से की गई, लेकिन अब तक न तो खाद की जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई। जब इस संबंध में एसडीओ सुगर सिंह जाटव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला पोहरी अनुविभाग का है और जांच की जिम्मेदारी पोहरी के एसडीओ आर. पी. पचौरी को दी गई है।

Next Post

कलेक्टर ने नवनिर्मित हुजूर तहसील कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

Tue Jul 8 , 2025
रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कालेज चौराहे के समीप बनाए गए हुजूर तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का इसी माह रीवा का दौरा प्रस्तावित है. प्रस्तावित दौरे में मुख्यमंत्री जी नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे. भवन के लोकार्पण की सभी […]

You May Like