
सीहोर। गत दिवस राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में सदस्य पद प्रत्याशी भानुसिंह राजपूत जनसंपर्क अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता चैम्बर-6 में संपर्क करने पहुंचे. जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अध्यक्ष श्रवण वास्तवार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेरखान समर्थक कुतुबउद्दीन शेख, पत्रकार संतोषसिंह अधिवक्ता विजय सक्सेना, सुनील मेहता भगवान सिंह राजपूत, संजय पटेल, मनीष राठौर, प्रवीण जैन हरदयाल सूर्यवंशी आदि ने राजपूत का स्वागत किया.
