
विजयपुर। सड़क दुर्घटनाओं से मौतों को रोकने विशेष अभियान “परवाह “ चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ज़िले के विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। विजयपुर के अनुविभागीय अधिकारी राघवेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विजयपुर अनुभाग यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत प्रसाद पांडेय द्वारा विजयपुर अन्तर्गत जीनियस एकेडमी में अन्य स्टाफ़ के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान आरक्षक राहुल गुर्जर व रामबृज गुर्जर द्वारा बैनर के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को यातायात , सायबर फ़्रॉड और गुड सेमरिटन योजना की जानकारी दी गई ।
*ना शेयर करें ओटीपी, सायबर फ्रॉड हो तो तुरंत डायल करें 1930*
आजकल सायबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं इस कारण बच्चों को भी अभिभावकों के मोबाइल से दूर रहने और मोबाइल उपयोग करने के दौरान की सावधानियों के बारे में और अनजान कॉल से सावधान रहने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य बलभद्र शर्मा सहित मंच संचालक प्रदीप सरकार एवं शिक्षकगण सचिन गुप्ता ,नीरज द्विवेदी , आकाश सेठ , अंजलि जादौन मानसी गोले और जय सिंह उपस्थित रहे ।
