
दतिया। सरकारी स्कूल में महिला डांसरों के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला परासरी गांव स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल के प्राचार्य बलवान सिंह ने सफाई दी है कि पंचायत सचिव रिंकू यादव और सरपंच नीलम परिहार ने कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम स्कूल की छुट्टी के बाद आयोजित किया गया था। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।
डीपीसी राजेश शुक्ला ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। प्राचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में आयोजन तय नियमों के तहत ही हो सकता है। डीपीसी ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कार्रवाई होगी। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि किसकी अनुमति से कार्यक्रम हुआ। यह भी देखा जा रहा है कि अनुमति की शर्तों का पालन हुआ या नहीं।
