जिले की स्थिति समझ रहा हूं:हंसराज

सतना . पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति को समझने का प्रयास कर रहा हूं. मेरी कार्यशैली की परिणिति आने वाले दिनों में नजर आने लगेगी. मीडिया से संक्षिप्त भेंट के दौरान पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने यह बातें कहीं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक हंसराज शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया कर्मियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति को समझने का प्रयास कर रहे हैं. सुदृण कानून-व्यवस्था और चाक-चौबंद पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता में शामिल है. परिचय प्राप्त करने के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछ लिया कि वे कहां के रहने वाले हैं. जिसका जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि वे भारतीय हैं, आईपीएस हैं, बस इतना जानना काफी है. एसपी की मीडिया कर्मियों से भेंट बमुश्किल 5 मिनट तक ही सीमित रही. जिसके बाद वे यह कहते हुए रुखसत हो गए कि उनका कार्य आने वाले कुछ दिनों में नजर आने लगेगा.

Next Post

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Sat Sep 13 , 2025
इंदौर. एमजी रोड पुलिस ने एक युवक को फर्जी नंबर प्लेट के उपयोग करते पकड़ा है. उपनिरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने बताया कि 24 वर्षीय फरमान शेख निवासी तमजीन नगर, खजराना मृगनयनी चौराहे पर वाहन पर नकली नंबर प्लेट एमपी 09 जेड 0797 लगाकर घूम रहा था. आरोपी के खिलाफ कूटरचना […]

You May Like