दमोह, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिले के राजाबंदी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में राजाबंदी गांव के पास कल रात अज्ञात वाहन ने एक मोटरसायकल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसायकल चालक दिलीप शर्मा (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता ओमकार शर्मा (65) और पुत्र पीयूष (6) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोग मोटरसायकल से रनेह गांव से हिंडोरिया लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए पटेरा के अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहॉँ से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

