इंदौर हादसे पर CM का सख्त रुख, जिम्मेदार अधिकारी निलंबित, पीड़ित परिवारों को मुआवजा

भोपाल।इंदौर सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कठोर रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है और घटना की पीड़ा से वे रातभर व्यथित और परेशान रहे।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। कार्रवाई के तहत पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी को हटा दिया गया, वहीं एसीपी सुरेश सिंह, एएसआई प्रेम सिंह, सूबेदार चंद्रेश मरावी और निरीक्षक दीपक यादव सहित ड्यूटी पर तैनात चारों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा, समय पर मदद पहुंचाने वाले कांस्टेबल पंकज यादव, अनिल कोठारी और ऑटो चालक को पुरस्कृत किया जाएगा।

Next Post

नशा मुक्ति केंन्द्र में बिगड़ी युवक की तबियत, मौत 

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। नशा मुक्ति केंन्द्र संगम हाउस गोरखपुर में एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग […]

You May Like