
जबलपुर। नशा मुक्ति केंन्द्र संगम हाउस गोरखपुर में एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम का जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वीरेन्द्र पटेल 41 वर्ष निवासी सगडा तिलवारा ने सूचना दी कि बंसत पटेल 37 वर्ष निवासी ग्राम पडुआ भेडाघाट शराब पीने का आदी था, जिसे सुधार के लिए 24 जुलाई को नशा मुक्ति केंन्द्र संगम हाउस गोरखपुर में भर्ती कराया गया था बसंत की अचानक तबीयत खराब हो गयी है जिसे मेडिकल ले गये है, डाक्टर ने चैक कर बंसत पटेल को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
