पूर्व विधायक संजीव सिंह ने भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे को लेकर जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

ग्वालियर। पूर्व विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू ने भिंड ग्वालियर 719 नेशनल हाईवे को लेकर प्रेसवार्ता में भिंड के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल हाईवे सकरा होने के कारण आए दिन लोगों की जाने जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस मुद्दे को उठाया था मगर आज के जनप्रतिनिधि इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस हाईवे की मांग लगातार लोग कर रहे हैं। भिंड जिले के लोगों ने इस हाईवे का नाम मौत का हाईवे रख दिया है क्योंकि इस हाइवे पर प्रतिदिन मौतें हो रही हैं।

इसी को लेकर आज पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसको लेकर पत्र नहीं लिखा है। उन्होंने कहा जब हम विधायक थे तब हमने पत्र लिखा और इस पत्र पर हाईवे की प्रक्रिया चल रही है। वहीं उन्होंने कहा अगर सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे तो इस हाइवे को जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने अभी तक अपनी जवाब देही प्रस्तुत नहीं की है।

Next Post

ग्वालियर में जनगणना की तैयारी शुरू, समन्वय समिति की बैठक एवं ट्रेनिंग 24 को

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक 24 फरवरी को बुलाई गई है। यह बैठक प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बाल भवन में आयोजित होगी। ज्ञात हो जनगणना 2027 से संबंधित गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान […]

You May Like