
ग्वालियर। आज ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जन्मशती को भव्य मर्यादापूर्ण और समुचित जन साझेदारी के साथ मनाने के लिये उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों की बैठक हुई जिसमें पूरे साल समारोहों, गोष्ठियों, निबंध प्रतियोगिताओं आदि को विभिन्न जिलों जैसे दतिया, मुरैना व भिंड में मनाने के लिये आयोजन समिति के गठन पर चर्चा हुई। यह आयोजन समिति ग़ैर राजनीतिक स्वरूप की होगी ।
आज सायं होटल तानसेन रेजिडेंसी में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने स्व. चंद्रशेखर को स्वाभिमान का अद्वितीय व्यक्तित्व, राष्ट्रीय राजनीति में लोकतंत्र का सजग प्रहरी एवं मुखर वक्ता बताते हुए स्वर्गीय चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी पर व्यापक विचार विमर्श किया।
बैठक में वरिष्ठ चिंतक एवं बुद्धिजीवी रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, अरुण तोमर, अभिमन्यु सेंगर, राकेश शर्मा, सर के.पी. सिंह, मदन बाथम, कमल नागपाल, रामबाबू कटारे, देव श्रीमाली, प्रदीप कश्यप, राजेंद्र जैन, देवदत्त शर्मा, एड. प्रेम सिंह भदौरिया, अभय पापरीकर, महेंद्र खत्री, भिंड से भूपत सिंह, एड. अशोक सिंह भदोरिया, चंद्रपाल राठौड़, मुरैना से भानुप्रताप सिकरवार, भगवान सिंह तोमर, गुरुदत्त शर्मा, दतिया से मुकेश माड़ोतिया, वीरू शर्मा, डॉ.उपेन्द्र तोमर, नितिन वालंबे, रामकरण तोमर, चौधरी नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर एस. के.मिश्रा आदि ने जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संपूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। स्वर्गीय चंद्रशेखर की नीतियों और उनके व्यक्तित्व का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
