जबलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सम्पत उपाध्याय द्वारा ट्रेनिग के लिए जा रहे नव आरक्षकों को ब्रीफ करते हुये समझाईश दी गयी कि कई हजारों, लाखों में से चयनित होकर आप पुलिस विभाग में आये हैं, आप सभी क्षमतावान हैं, अच्छे से अपनी ट्रेनिंग को पूरा करें। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन एवं नियमों का शतप्रतिशत पालन करे। एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी हुई बाते आपके लिये नीव का पत्थर साबित होंगी जो कि आपके भविष्य में हमेशा काम आयेगी इसलिये ट्रेनिंग में मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन जबलपुर मे 90 नव आरक्षक है जिनमे से 36 नव आरक्षकों को पी.टी.सी. इंदौर एवं 8 नव आरक्षकों को पीटीएस उमरिया, 17 नव आरक्षकों को पीटीएस तिघरा भेजा जा रहा है, शेष नव आरक्षकों के पीटीएस रीवा, पीटीएस पचमढी, पीटीएस सागर एवं भैरी भोपाल भेजा जायेगा। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक जबलपुर जय प्रकाश आर्य एवं सूबेदार अभित शिववंशी उपस्थित थे।
