पुरानी रामायण से लेकर नई रामायण तक… अरुण गोविल से रणबीर कपूर तक, जानिए किस कलाकार को मिली कितनी फीस

मुंबई, जहां एक तरफ पुरानी रामायण के स्टार्स को पूरे शो के लिए लाखों रुपये मिले थे, वहीं नई फिल्म की स्टारकास्ट को करोड़ों रुपये मिलने की खबरें हैं।

Ramayana Star Cast Fees

नई रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें दोनों पार्ट के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं 1987 की रामायण में अरुण गोविल ने राम का रोल निभाया था और उन्हें पूरे शो के लिए लगभग 40 लाख रुपये मिले थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ramayana Star Cast Fees
नई रामायण में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। उनकी फीस दोनों फिल्मों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं 1987 की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया को पूरे सीरियल के लिए लगभग 20 लाख रुपये मिले थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ramayana Star Cast Fees
नई रामायण में रावण के रोल में एक्टर यश नजर आएंगे। उनकी फीस करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं रामानंद सागर की रामायण में रावण बने अरविंद त्रिवेदी को पूरे सीरियल के लिए लगभग 30 लाख रुपये मिले थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ramayana Star Cast Fees

नई रामायण में भगवान हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार उन्हें दोनों पार्ट के लिए करीब 40 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं पुरानी रामायण में दारा सिंह ने हनुमान बनकर लोगों का दिल जीता था और उनकी फीस लगभग 35 लाख रुपये बताई जाती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ramayana Star Cast Fees

पुरानी रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाकर सुनील लहरी भी घर-घर में फेमस हो गए थे। खबरों के अनुसार उन्हें पूरे सीरियल के लिए करीब 25 लाख रुपये मिले थे। नई रामायण में लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं, जिनकी फीस 2 से 4 करोड़ रुपये बताई गई है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Ramayana Star Cast Fees
अरुण गोविल के लिए नई रामायण बेहद खास है। जिस एक्टर ने 1987 में भगवान राम बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, वही अब नितेश तिवारी की फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनकी फीस करीब 2.5 करोड़ रुपये है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

 

Next Post

मावा, मिठाई, तेल और मसाले जांच के घेरे में, चलित प्रयोगशाला ने मौके पर परखे 100 नमूने

Tue Nov 3 , 2026
शिवपुरी: त्योहारों की खुशियों में मिठास घोलने वाली मिठाई कहीं सेहत के लिए जहर न बन जाए! मिलावटी मावा, घटिया तेल, नकली मसाले और हानिकारक खाद्य रंग पेट से लेकर लीवर और किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए शिवपुरी जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग […]

You May Like