शेयर बाजार में तूफानी तेजी

शेयर बाजार में तूफानी तेजी

मुंबई, 15 मई (वार्ता) अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति और स्थानीय स्तर पर महंगाई घटने से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1200.18 अंक अर्थात 1.48 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 82,530.74 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 395.20 अंक यानी 1.60 प्रतिशत उछलकर 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 25062.10 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,625.55 अंक और स्मॉलकैप 0.94 प्रतिशत की तेजी लेकर 50,450.47 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2637 में तेजी जबकि 1327 में गिरावट रही वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की कुल 2942 कंपनियों के शेयरों में से 1980 में लिवाली जबकि 890 में बिकवाली हुई वहीं 72 में टिकाव रहा।

बीएसई के सभी 21 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.51, सीडी 1.57, ऊर्जा 1.15, एफएमसीजी 0.65, वित्तीय सेवाएं 1.15, हेल्थकेयर 0.71, इंडस्ट्रियल्स 1.62, आईटी 1.25, दूरसंचार 1.02, यूटिलिटीज 0.80, ऑटो 1.86, बैंकिंग 1.11, कैपिटल गुड्स 1.29, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.99, धातु 1.60, तेल एवं गैस 1.01, पावर 0.98, रियल्टी 1.87, टेक 1.36, सर्विसेज 1.85 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.14 प्रतिशत उछल गए।

वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, जर्मनी का डैक्स 0.20, जापान का निक्केई 0.98, हांगकांग का हैंगसेंग 0.79 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 24 अंक बढ़कर 81,354.43 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 80,762.16 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, दमदार लिवाली की बदौलत कारोबार के अंतिम चरण में यह 82,718.14 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,330.56 अंक के मुकाबले 1.48 प्रतिशत उछलकर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह निफ्टी भी 28 अंक उठकर 24,694.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,494.45 अंक के निचले जबकि 25,116.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,666.90 अंक की तुलना में 1.60 प्रतिशत की उड़ान भरकर 25,062.10 अंक हो गया।

इस दौरान सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक की 0.16 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 29 कंपनियों में तेजी रही। इससे टाटा मोटर्स 4.16, एचसीएल टेक 3.56, अदानी पोर्ट्स 2.60, इटरनल 2.36, मारुति 2.17, रिलायंस 2.07, एशियन पेंट 2.04, आईसीआईसीआई बैंक 1.88, भारती एयरटेल 1.77, अल्ट्रासिम्को 1.62, सन फार्मा 1.55, टेक महिंद्रा 1.48, टाइटन 1.43, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.36 और टाटा स्टील के शेयर 1.32 प्रतिशत चढ़ गए।

इसी तरह इंफ़ोसिस 1.30, एलटी 1.22, एचडीएफसी बैंक 1.20, पावरग्रिड 1.20, बजाज फाइनेंस 1.17, बजाज फ़िनसर्व 1.12, एक्सिस बैंक 1.00, एसबीआई 0.92, एनटीपीसी 0.91, टीसीएस 0.89, नेस्ले इंडिया 0.81, आईटीसी 0.73, कोटक बैंक 0.66 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने 0.17 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Next Post

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की विजेता टीम को मिलेंगे 36 लाख डॉलर

Thu May 15 , 2025
दुबई, 15 मई (वार्ता) विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​संस्करण की विजेता टीम को 36 लाख तथा उपविजेता को 21.6 लाख डॉलर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनिशप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​के लिए कुल पुरस्कार राशि को बढ़कर […]

You May Like