“ध्वजारोहण कार्यक्रम” भव्यता एवं उल्लास के साथ संपन्न”

इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हम फाउंडेशन भारत (विजयनगर संस्कृति शाखा, इंदौर) द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास और अटूट राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का यह भव्य कार्यक्रम होटल मेरियट के समीप स्थित प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को नमन करने और आमजन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगम म्यूजिकल ग्रुप की विशेष सहभागिता रही। संगम म्यूजिकल ग्रुप के सुरम्य सहयोग ने कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण में कई गुना वृद्धि कर दी।

समारोह का मुख्य आकर्षण सामूहिक ‘वंदे मातरम’ का गायन और ‘राष्ट्रगान’ रहा, जिसके दौरान पूरा प्रांगण देशभक्ति के अनूठे रंग में रंग गया। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के जयकारों के साथ इस महापर्व को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बना दिया। इसके पश्चात म्यूजिकल ग्रुप के सम्माननीय सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सुरीले देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया और संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

आयोजन में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर. के. जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मण्डलोई, श्री प्रदीप कुमार मण्डलोई, शाखा अध्यक्ष श्री प्रदीप बोरदिया, नशामुक्ति प्रमुख श्रीमती निरुपमा जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी त्रिवेदी, श्रीमती कल्पना पाबले तथा संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्री लोकेश जी जैन, श्री भगवानदास टारोलिया, श्री मनोज मल्होत्रा, श्री सुरेश अकोदिया, चिरंजीव शर्मा, श्री बबलू बेनीवाल, श्री कृष्णा झाला एवं पंडित ध्रुव कुमार व्यास, मध्य-प्रदेश ब्यूटी एसोसिएशन की प्रेसीडेंट श्रीमती सुनीता जायसवाल, श्री विनोद कुमार जायसवाल, श्रीमती शिवानी कुरील एवं श्रीमती माधुरी वाडेकर तथा शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

 

विजयनगर संस्कृति शाखा (इंदौर)

हम फाउंडेशन भारत

Next Post

भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में रंगा रजक समाज

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बुंदेला रजक समाज समिति इंदौर रजि  द्वारा संत श्री गाडगे बाबा धर्मशाला में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने संत श्री गाडगे बाबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव […]

You May Like