
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बुंदेला रजक समाज समिति इंदौर रजि द्वारा संत श्री गाडगे बाबा धर्मशाला में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने संत श्री गाडगे बाबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात रजक समाज के युवा गीतकार श्री रवि बाथम एवं श्री तेजू चौहान ने श्री नरेंद्र बुंदेला जी के साथ देशभक्ति के अनेक सुमधुर गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। देशभक्ति के तरानों के बीच उपस्थित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, युवा साथी एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राधेश्याम आर्य पहलवान, श्री सुरेश बाथम, एडवोकेट श्री ईश्वरलाल चौहान, श्री आशाराम श्रीवास, श्री हरीश लश्करी (फूला भैया), श्रीमती शकुंतला बुंदेला, श्री नरेंद्र बुंदेला, नरेंद्र लश्करी, मनोज सोलंकी (बेजोड़), अशोक लश्करी, अनूप बाथम, पवन बाथम, जितेंद्र बाथम, सुनील बुंदेला, अनिल बुंदेला एवं ओम खलीफा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वहीं समिति की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष श्री यशवंत लश्करी, पंकज बाथम, महेश लश्करी, देवीलाल लश्करी, दिलीप बुंदेला, नवीन वर्मा, रूबल लश्करी, बंटी बाथम, राजेश लश्करी (लाइट डेकोरेशन), सुनील सोलंकी (टेंट हाउस), नितिन सोलंकी, नितिन बाथरी, सन्नी बुंदेला, गिरीश लश्करी, उत्तम श्रीवास, सागर वास्तव, लाला श्रीवास,राजा बुंदेला,निमित सोलंकी, मिलिंद लश्करी, प्रवीण वर्मा, प्रवीण लश्करी एवं संजू बुंदेला सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती संगीता लश्करी, श्रीमती टीना सोलंकी, वर्षा हल्दुनिया, माई सावित्री बाई (भेरू मंदिर), नेहा पंवार, शीला बाथम एवं रेखा सहित मातृशक्ति ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष श्री शिवलाल लश्करी एवं सचिव श्री अतुल आर्य ने उपस्थित सभी समाजजनों, अतिथियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।
जय हिंद! 🇮🇳
जय भारत! 🇮🇳
जय रजक समाज! 🚩
