
इंदौर। ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने कहा कि आज हम अंग्रेजों की गुलामी से तो मुक्त हो गए लेकिन सच्चे अर्थों में स्वतंत्र तब होंगे जब आत्मा को व्यसन, फैशन तथा सभी प्रकार के विकारों से मुक्त बनाएंगे। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा अनेक वीर शहीदों की कुर्बानियों से ब्रिटिश राज्य से हमें आजादी मिल गई है,लेकिन वर्तमान समय विश्व का बापू जी परमात्मा पिता स्वयं आकर धरती पर रामराज्य स्वर्ग की स्थापना कर रहे हैं, तो हम भी अपने आत्मा के स्वधर्म में टिककर परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ेंगे तो हमारा आत्म बल बढ़ेगा और हम सभी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर ईश्वरीय कार्य में मददगार बनेंगे। तब ही भारत फिर से रामराज्य विश्व गुरु बनेगा। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के साथ-साथ अपने दिल में भी परमात्म स्मृति का ध्वज फहराएंगे, अपने कर्मों को इतना ऊंचा- श्रेष्ठ बनाएं की सारी दुनिया हमें सलाम करें।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का व्यसन इंसान को गुलाम बना देता है अतः किसी भी बुरी आदतों से स्वयं को मुक्त करना ही सच्ची स्वतंत्रता है। आगे आपने ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग के द्वारा चलाए जा रहे हैं “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा” महाअभियान की जानकारी देते हुए कहां कि इस अभियान के द्वारा खास स्कूल,कॉलेज, हॉस्पिटल, अन्य संस्थानों में युवाओं को जाग्रत करने का प्रयास कर रहे हैं,क्योंकि आज के युवा ही भारत का भविष्य है। सभा में सभी को हर प्रकार के नशे से मुक्त रहने की प्रतिज्ञा भी कराई।
कार्यक्रम में कुमारी परी ने देश भक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तथा वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में ब्रह्माकुमारी आकांक्षा बहन ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी।
अंत में सभी ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया।
*विशेष*
आज “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत दंत चिकित्सा महाविद्यालय, वी वन हॉस्पिटल, महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क आदि अन्य स्थानों में नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर नशा मुक्ति के लिए प्रतिज्ञा भी कराई गई।
ईश्वरी सेवा में
ब्रह्माकुमारी अनिता
ओम शांति भवन इंदौर मोबाइल 9425316846
