युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता पर मामला दर्ज

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ अभद्रता और मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद नागौद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया कि 27 जनवरी की रात आरोपी पुलकित टंडन ने उसे अपने गोदाम बुलाया।

गोदाम में आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता का विरोध करने पर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दियाआरोपी भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Post

बारामती विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से ब्लैकबॉक्स बरामद

Thu Jan 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैकबॉक्स बरामद हो गया है। जांच में शामिल अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लीयरजेट 45 विमान का ब्लैकबॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद किया गया है। इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके […]

You May Like