महिला और पुरुष टीमों ने जीता कांस्य पदक

आइची-नागोया (जापान), 01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय स्क्वैश महिला और पुरुष टीमों ने एशियाई खेलों में गुरुवार को कांस्य पदक हासिल किये। महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग से 1-2 से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा जबकि पुरुष टीम को मलेशिया से 2-1 से हारने के बाद कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में आज यहां हुए रोमांचक मुकाबले में अनाहत सिंह की हार ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन तन्वी खन्ना ने चौंकाने वाली जीत दर्ज करते हुए भारत को टूर्नामेंट से बनाये रखा। हालांकि, निर्णायक मैच में जोशना चिनप्पा हार गई।

अनाहत सिंह को चान सिन युक से 3-2 (11-9, 11-8, 6-11, 11-13, 10-12) से हार का सामना करना पड़ा, जबकि तन्वी खन्ना ने ली का यी को 3-1 (4-11, 13-11, 11-9, 13-11) से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जोशना चिनप्पा निर्णायक मैच में हो त्ज़े लोक से 3-0 (11-4, 11-7, 11-9) से हार गईं। उल्लेखनीय है कि जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह उस भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं जिसने हांगझोउ 2023 में कांस्य पदक जीता था।
पुरुषों के टीम इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल

सेमीफ़ाइनल में मलेशिया से 2-1 से हारने के बाद भारत ने पुरुषों के टीम इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। अभय सिंह को एनजी ईन यो से 3-0 (11-8, 11-8, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वीर चोटरानी ने संजय जीवा को 3-0 (11-4, 11-8, 11-5) से हराकर मुक़ाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फ़ैसले वाले मैच में वेलावन सेंथिलकुमार को अमीशेनराज चंद्रन से 3-1 (10-12, 11-6, 11-8, 11-9) से हार मिली, जिससे भारत का अभियान समाप्त हो गया।

.....

Next Post

पासपोर्ट आवेदन में सही जानकारी से 24 घंटे में होगा पुलिस वेरिफिकेशन

Thu Oct 1 , 2026
रीवा, पासपोर्ट बनवाने में होने वाली देरी, पुलिस वेरिफिकेशन में अटकने वाले मामलों और आम नागरिकों की शिकायतों को कम करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं रीवा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविधालय रीवा कैम्पस रीवा में रीवा एवं शहडोल […]

You May Like