
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों उसके मानसिक रूप से बीमार होने की भी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश बाथम ने अपने घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है. परिजनों के बयान के मुताबिक सुबह के समय शव को देखा गया और पुलिस को जानकारी दी गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकाश की मां का देहांत करीब 3 साल पहले हो गया था. इसके बाद से वह लगातार तनाव में रहने लगा. कई बार वह परिजनों से मां के पास जाने की बात करता था. इसके लिए लोग उसे समझाते भी थे. मृतक आकाश जीवन में आगे बढ़े इसके लिए परिजनों ने एक कंपनी में उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी दिलाई थी. पुलिस को यह भी जानकार दी गई है कि आकाश का इलाज भी लगातार चल रहा था. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
