
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न में आज शुक्रवार को न तूफान आया और न ही बारिश हुई। इसके बावजूद शहर ब्लैकआऊट रहा। शाम 7 बजे के बाद से शहर की बिजली गुल रही। यहां बताते चले कि जिले की इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले दिनों 5 घंटे तक शहर ब्लैकआऊट के गिरफ्त में रहा है।
