इंदौर:द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.85 लाख रुपए का माल बरामद किया है. हालांकि, जिस सुनार के पास चोरी का माल बेचा गया था, उसे आरोपी नहीं बनाया गया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.टीआई राहुल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजय शुक्ला निवासी डागर नगर, बाणगंगा और संतोष कोरी निवासी गुरु शंकर नगर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सूर्यदेव नगर, आस्था पैलेस और न्यू द्वारकापुरी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था.
पुलिस के अनुसार, अजय शुक्ला घूमने-फिरने का शौकीन है और चोरी के बाद प्रयागराज चला गया था, जबकि संतोष नशे का आदी है और पहले भी चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक, चोरी का माल सराफा बाजार के एक सुनार को बेचा गया था, जहां से पुलिस ने बरामदगी की. लेकिन व्यापारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं. आखिर चोरी का सामान खरीदने वाले को क्यों बचाया जा रहा है, क्या पुलिस के सामने कोई दबाव है. इन सवालों के जवाब अभी बाकी हैं.
