
बेगमगंज। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा बेगमगंज में पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शाखा प्रबंधक तेजस्वी कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन तोमर की टीम ने 34 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और औषधियां प्रदान कीं।
बैंक द्वारा पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा प्रक्रिया, पेंशन ऋण योजनाएं और डिजिटल फ्रॉड से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।
