सारण : तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत

छपरा,05 मार्च (वार्ता) बिहार के सारण जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा

मुहल्ला के पेट्रोल पंप के समीप के निवासी विकास चौधरी (22)तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गया,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेंहिंया गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह (51)तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए,जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

तीसरी घटना में जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के बड़की धवरी गांव निवासी राज किशोर मांझी सड़क दुघर्टना में घायल हो गए।जिसे इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीनों थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।तीनों थाना की पुलिस इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

 

 

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414.29 अंक उछलकर 79,530.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 352.76 अंक यानी 0.45 प्रतिशत […]

You May Like