
ग्वालियर। ग्वालियर से शिवपुरी के लिए मकर संक्रांति मनाने निकला 18 वर्षीय छात्र अंकेश गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। आज सोमवार सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद छात्र के पिता ने ठाठीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तलाश में जुटी है।
