बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र से हटाए जाएंगे 296 अतिक्रमण, प्रशासन ने मांगी पुलिस फोर्स

भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में बड़ी झील के कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जा सकता है. इसके लिए प्रशासन ने पुलिस बल और नगर निगम के अमले की मांग की है.
प्रशासन की प्रस्तावित कार्रवाई बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र में निजी और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए की जाएगी.

पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, बंगले, मकान और झुग्गियों सहित अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है.बैरागढ़ क्षेत्र के तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने बताया कि सीमांकन के दौरान क्षेत्र में जिन अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया था, उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना है.
296 अतिक्रमणों पर अभी बाकी है कार्रवाई
बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश हैं कि कैचमेंट एरिया में किए गए सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाए, चाहे वे निजी भूमि पर हों या शासकीय जमीन पर.
इन आदेशों के पालन में जिला प्रशासन ने फरवरी माह में बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र में सीमांकन कराया था. इस दौरान टीटी नगर और बैरागढ़ क्षेत्र में कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे. इनमें से 51 अतिक्रमण अप्रैल माह में हटाए जा चुके हैं, जबकि अब 296 अतिक्रमणों पर कार्रवाई बाकी है.
कलियासोत से हटाए जा चुके हैं अतिक्रमण
एडीएम सुमित पाण्डे ने बताया कि बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि कलियासोत डैम क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि अप्रैल में बड़ी झील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी कार्रवाई की गई थी. शेष बचे अतिक्रमणों को जल्द हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
उन्होंने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भी प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है

Next Post

बटियागढ़ में आलू से भरा 14 चक्का ट्रक पलटा, मची लूट

Fri Jun 19 , 2026
दमोह:दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमन तिराहा पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।आगरा से आलू लादकर जबलपुर जा रहा एक तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं […]

You May Like