एयर इंडिया ने इज़रायल के लिए उड़ानें फिर से शुरू की

एयर इंडिया ने इज़रायल के लिए उड़ानें फिर से शुरू की

यरूशलम, 03 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सात महीने के निलंबन के बाद रविवार को इजरायल के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दीं।

परिचालन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी उड़ान के साथ शुरू हुआ और रविवार शाम को तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरी। एयर इंडिया अब दिल्ली और तेल अवीव के बीच पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी, जिसके साथ वह दोनों देशों के बीच सीधी सेवाएं देने वाली एकमात्र एयरलाइन बन जाएगी।

इज़रायल में बहु-मोर्चे संघर्ष तेज होने के बाद, मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अधिकांश विदेशी एयरलाइनों ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं थी।

Next Post

पांच किलो गांजा समेत दो तस्कर पकड़ाए

Mon Mar 3 , 2025
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम ने शिव शक्तिधाम मंदिर के पास दबिश देते हुए  दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये  एवं 1605 रुपए नगद जप्त किए गए हैं। पकड़ गए प्रशांत यादव […]

You May Like