मेलोनी की आत्मकथा की प्रस्तावना लिखी मोदी ने

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ‘आई एम जॉर्जिया माई रूट्स माई प्रिंसिपल्स’ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की केवल आत्मकथा नहीं है, यह उनके “मन की बात” है।

प्रधानमंत्री ने सुश्री मेलोनी की आत्मकथा ‘आई एम जॉर्जिया माई रूट्स माई प्रिंसिपल्स ‘ की प्रस्तावना लिखते हुए कहा है, “भारत और इटली संधियों या व्यापार से कहीं ज़्यादा विरासत की रक्षा, समुदाय की मज़बूती और नारीत्व को एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में मानने जैसे साझे मूल्यों से बंधे हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों में परंपराओं के प्रति सम्मान और आधुनिकता को अपनाने की एक जैसी भावनाएं मौजूद हैं। श्री मोदी ने इन साझे मूल्यों को अपनी और सुश्री मेलोनी की व्यक्तिगत मित्रता का आधार बताया है।

उल्लेखनीय है कि इस आत्मकथा की भूमिका में श्री मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी योगदान दिया है। रूपा पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित इस आत्मकथा का विमोचन सात अक्टूबर को किया जायेगा।

इटली की प्रधानमंत्री ने इस आत्मकथा में अपनी कहानी अपने शब्दों में साझा करते हुए बताया है कि कैसे उन्होंने गारबेटेला में मजदूरों की बस्ती में अपना बचपन गुजारने से लेकर इटली की प्रधानमंत्री बनने तक का कठिन सफर तय किया है। वह अपने संघर्ष का श्रेय अपनी माँ को देते हुए कहती हैं कि उन पर सबसे ज्यादा प्रभाव उनकी मां का रहा है।

 

Next Post

छठ में इस बार किए जाएंगे विशेष प्रबंध : रेखा गुप्ता

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना के किनारों पर छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रीमती गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को […]

You May Like