देवास में बस कंडक्टर पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप, मामला थाने पहुंचा

देवास। शहर में देवास से इंदौर जाने वाली सिद्धिविनायक बस में महिला यात्री ने बस कंडक्टर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह रोजाना पेट्रोल पंप चौराहे से बस में सफर करती है। आरोप है कि बस कंडक्टर द्वारा उससे किराया न लेने के बदले मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाया जाता था तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जाती थीं।

महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों एवं कुछ सामाजिक संगठनों को दी, जिसके बाद बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी कंडक्टर को पकड़कर सिटी कोतवाली थाना ले गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है

Next Post

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना रहा हरियाणा निवेश बढ़ेगा और रोजगार सृजित होंगे:सैनी

Thu Apr 30 , 2026
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, जिससे निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर पंजाब के उद्योगपतियों […]

You May Like