दीवार उठाने पर उपजा विवाद, दो गुटों में टकराव, चार घायल

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में दीवार उठाने की बात पर उपजे विवाद पर दो गुट टकरा गए और सब्बल-फावड़ा से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पथराव भी हुआ। हमलेे में चार लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक मेर सिंह 65 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को उसके घर के बाजू में दशरथ सिंह लोधी मकान बना रहा है जो उसके घर की दीवाल खोदने लगा, उसने अपनी दीवाल खोदने से मना किया, इसी बात पर दशरथ सिंह लोधी फावड़े की बट से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी।

बेटा अरविंद बचाने आया तो दरशथ लोधी ने फिर से वायें पैर में मारकर चोट पहॅुचा दी, तभी बंटी लोधी आकर उसे एवं उसके लडके को ईंट से मारने लगा जिससे उसके पसली, अरविंद को हाथ में चोट आयी। वहीं दशरथ सिंह लोधी 59 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीवाल से लगकर एक ईंट की दीवाल मिस्त्री लगाकर उठवा रहा था, दीवाल छत से लगा रहे थे, तभी मेर सिंह एवं मेर सिंह के लडक़े अरविंद ने अंदर से दीवाल में सब्बल और धक्का मारकर दीवाल गिरा दिया है, उसने विरोध किया तो मेर सिंह लोधी ने सब्बल से हमलाकर चोट पहुंचा दी। अरविंद ने मारपीट की। उसके मामा का लडक़ा बंटी उसे बचाने आया तो अरविन्द ने सब्बल से हमलाकर बंटी के मुंह होठ में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

कार ने ठेला को कुचला, एक गंभीर

Sun Sep 7 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार चालक ने ठेला में टक्कर मार दी। ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और ठेला वाला गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार गुप्ता 64 वर्ष निवासी गली न. 05 सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फुल्की चाट की दुकान […]

You May Like