जबलपुर: मदन महल फ्लाईओवर पर हुए एक्सीडेंट के विरोध में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने फरार हाईवा चालक की गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया।
विदित हो कि तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने एक्टिवा सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Next Post
'झुमका पटोला' ने डांस के प्रति प्यार को नए अंदाज में व्यक्त करने का मौका दिया: शरवरी
Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी ने कहा है कि फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के गाने ‘झुमका पटोला’ ने उन्हें डांस के प्रति अपने प्यार को एक नये अंदाज में व्यक्त करने का मौका दिया है।सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने में शरवरी […]

You May Like
-
2 years ago
जहर खाने से युवक की मौत