भिंड में महिला पटवारी के साथ दुर्व्यवहार, मोबाइल छीनने का प्रयास

भिंड: जिले के फूप थाना क्षेत्र के दुल्हागन गांव में सीमांकन के दौरान महिला पटवारी और राजस्व टीम के साथ बदसलूकी की गई। एक युवक ने पटवारी का मोबाइल छीनने की कोशिश की और टीम को धमकाया। मामले में पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पटवारी ममता नरवरिया नायब तहसीलदार के आदेश पर गांव में जमीन का सीमांकन और बंटाकन करने पहुंची थीं।

उनके साथ टीम में आरआई विनोद दौहरे, पटवारी अंकित बादल और अन्य सदस्य मौजूद थे। सीमांकन के दौरान गांव के वीरेंद्र पांडेय और उनका बेटा जानू पांडेय मौके पर पहुंचे और टीम से अभद्रता करने लगे। जब महिला पटवारी ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो जानू पांडेय ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और हाथापाई करने लगा। घटना के बाद महिला पटवारी अपनी टीम के साथ फूप थाना पहुंचीं और लिखित में शिकायत दी है।

Next Post

7 मई को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Sun May 4 , 2025
ग्वालियर: औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रही इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान अंजाम दिए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा। यह मॉकड्रिल 7 […]

You May Like