7 मई को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

ग्वालियर: औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रही इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान अंजाम दिए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा। यह मॉकड्रिल 7 मई को प्रात: लगभग 11.30 बजे गोले का मंदिर मुरैना रोड पर स्थित आईटीआई से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरलानगर तक होगी।

अधीक्षक भू-अभिलेख रविनंदन तिवारी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आईटीआई से बिरला अस्तपाल तक ग्रीन कोरीडोर बनाकर आपदा प्रबंधन गतिविधियों को मूर्तरूप दिया जायेगा। इसके बाद बाल भवन में मॉकड्रिल पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 मई को प्रात: 10 बजे बाल भवन में आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप एक्सरसाइज की जायेगी।

Next Post

शिवपुरी में युवती के अपहरण का प्रयास, फायरिंग में पिता घायल

Sun May 4 , 2025
शिवपुरी: बीती आधी रात करीब यहां एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई। परिजन के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें युवती का पिता घायल हो गया। गांव वाले इकट्‌ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी […]

You May Like