शिवपुरी में युवती के अपहरण का प्रयास, फायरिंग में पिता घायल

शिवपुरी: बीती आधी रात करीब यहां एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई। परिजन के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें युवती का पिता घायल हो गया। गांव वाले इकट्‌ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव में रहने वाला रॉकी लंबे समय से एक युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। युवती और उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं थी।

आधी रात को हथियारों के साथ आरोपी रॉकी, उसका पिता लोहरे, उसके दो साथी जोधा सरदार और गुरप्रीत सरदार उर्फ पीतू युवती के घर पहुंचे। उसे जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। परिजन ने विरोध जताया तो आरोपियों ने फायरिंग की।फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। युवती के परिजन ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसमें पिता घायल हो गया। ​​​​आरोपियों ने करीब छह राउंड फायर किए। आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गए।

Next Post

मप्र युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 6 मई तक नामांकन

Sun May 4 , 2025
दरिया: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दतिया में जिला एनएसयूआई कार्यालय, किला परिसर में बैठक हुई। इसमें दतिया जिले के लिए नियुक्त जेडआरओ नटवर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ऑन लाइन पंजीयन और निर्वाचन से जुड़ी सभी बातें विस्तार […]

You May Like