
ग्वालियर। संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ग्वालियर द्वारा शहर की सभी प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं सायं 4 बजे दीपदान का कार्यक्रम किया जाएगा।पूर्व विधानसभा का कार्यक्रम थाटीपुर श्रीनगर कॉलोनी स्थित संत रविदास आश्रम में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्वालियर विधानसभा का कार्यक्रम लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास प्रतिमा पर आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे।
वहीं दक्षिण विधानसभा का कार्यक्रम वार्ड 52 के बौद्ध नगर में स्थित संत रविदास बगिया में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही 01 फरवरी को संत रविदास जयंती पर लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास मंदिर पर सुबह 10 बजे माल्यार्पण एवं संत जनों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मोर्चे के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले द्वारा दी गई।
