बाइकों में भिड़ंत, मां की मौत, बेटा घायल

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत घुल्लापाठ मोड़ पर तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक कमलेश यादव निवासी सर्रा घंसौर सिवनी ने सूचना दी कि अपनी मां भूरी बाई यादव के साथ अपने घर ग्राम सर्रा थाना घंसौर से बरगी नगर मोटर सायकल से आ रहे थे, मां मोटर सायकल में पीछे बैठी थी.

शाम लगभग 5-20 बजे जैसे ही घुल्लापाठ मोड़ पर पहॅुचे तभी बरगी नगर तरफ से आ रही मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसकी मां भूरी बाई यादव मोटर सायकल सहित गिर गये, मां के सिर एवं हाथ में चोट आई जिन्हें उपचार के लिए बरगी अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसकी मां भूरी बाई यादव 62 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

आग से झुलसे युवक की मौत

Sun Dec 7 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत बजरंग नगर आईटीआई में आग से झुलसे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को निजी अस्पताल से सूचना मिली कि अंशु विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी बजरंग नगर आईटीआई माढ़ोताल का घर में जलने से उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. जिसकी […]

You May Like