संयुक्त संचालक शिक्षा ने 31 प्राचार्यो को थमाया नोटिस

रीवा: वर्ष 2025-26 के पात्र छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृत की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे. 29 अक्टूबर तक कार्यवाही पूरी करने थी. लेकिन बार-बार निर्देश के बावजूद कार्यवाही नही हुई. लिहाजा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग ने 31 संकुल प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है.

लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृत की कार्यवाही 29 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे. लेकिन 30 अक्टूबर तक कुछ संकुल का प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृत जीरो प्रतिशत रहा. जेडी ने संकुल प्राचार्य शास. उ.मा.वि हर्दी कपसा, शा. उ.मा.वि निपनिया, शा. उ.मा.वि क्रमांक 1 विकासखण्ड रीवा, शा. उ.मा.वि क्रमांक दो, शा. उ.मा.वि बरौला जवा, शा. उ.मा.वि मार्तण्ड क्र. 2, शा. उ.मा.वि मार्तण्ड क्र. 3, शा. उ.मा.वि सितलहा, शा. उ.मा.वि कन्या सिरमौर, शा. उ.मा.वि पनवार, शा. उ.मा.वि गढ़ी, शा. उ.मा.वि कन्या एसके रीवा, शा. उ.मा.वि तिलखन, शा. उ.मा.वि कन्या चाकघाट, शा. उ.मा.वि कन्या त्योंथर, शा. उ.मा.वि बालक सेमरिया, शा. उ.मा.वि रगौली, शा. उ.मा.वि कोरांव, शा. उ.मा.वि जोरौट, शा. उ.मा.वि बड़ी हर्दी, शा. उ.मा.वि सीएम राइज कन्या पीके, शा. उ.मा.वि माडौ, शा. उ.मा.वि सीएम राइज उत्कृष्ट मऊगंज, शा. उ.मा.वि कन्या मऊगंज, शा. उ.मा.वि फरहदा, शा. उ.मा.वि पुष्पराज खुटहा, खर्रा, शा. उ.मा.वि नईगढ़ी, शा. उ.मा.वि रतनगवां, शा. उ.मा.वि कन्या देवतालाब, शा. उ.मा.वि पहाड़ी संयुक्त प्राचार्य को नोटिस देकर जवाब एक सप्ताह के अंदर मांगा है.

Next Post

नंदनी अग्रवाल 19 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की महिला सीए बनीं

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर: मुरैना की नंदनी अग्रवाल ने 19 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। वे भारत की सबसे कम उम्र की महिला सीए बन गई है। नंदनी अग्रवाल ने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं पास की, जिसके बाद सीए फाइनल परीक्षा में ऑल […]

You May Like