अचानक बढ़ी रात की ठंड, पारा लुढक़ कर पहुंचा 12.5 डिग्री

रीवा:बेमौसम बारिश के बाद आसमान साफ हो चुका है और जैसी उम्मीद थी कि तेजी से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ेगी. सोमवार-मंगलवार की रात सबसे ठंड रही, तापमान अचानक 17 डिग्री से नीचे खिसक कर 12.5 डिग्री पहुंच गया. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर ही रहा.पिछले दो दिन से दिन में भले ही गर्मी पड़ रही है लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है.

मंगलवार को दिन भर तेज धूप रही, हालाकि शाम के बाद ठंड का असर शुरू हो गया. इस सीजन का पहला न्यूनतम तापमान है जो 12.5 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान में और गिरावट आएगी. जिस तरह से इस समय धूप हो रही है और रात को ठंड हुआ है, खेती के लिहाज से फायदेमंद है. धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है और कटाई-गहाई चल रही है.

जिस तरह से धूप हो रही है उससे किसानो को राहत है. दरअसल कई दिनो तक हुई बारिश से धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. धूप फायदेमंद है साथ ही किसानो ने गेंहू की बोनी भी शुरू कर दी है और यह ठंड बोनी के लिये उपयुक्त है. दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. अभी जो तापमान 32 डिग्री है वह एक सप्ताह बाद घट कर 28 तक पहुंच जाएगा. जिले में कड़ाके की ठंड 15 नवम्बर के बाद से ही शुरू होती है, हालाकि दिन में ठंड का असर कम रहता है और रात में ठंड तेज हो जाती है. अभी ठंड हवाएं नही चल रही है बर्फबारी के बाद ठंड हवाएं चलेगी.

Next Post

देवउठनी ग्यारस पर हुआ था फैक्ट्री हादसा: दो महिलाओं की मौत, पुलिस ने अब दर्ज किया प्रकरण

Wed Nov 5 , 2025
इंदौर:देवउठनी ग्यारस के दिन राऊ क्षेत्र में एलजी एकेडमी के पीछे स्थित स्वास्तिक इंटरप्राइजेस में हुई भीषण आग की घटना में दो महिला मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है. हादसे के वक्त दोनों महिलाएं अंदर काम कर रही थीं और बाहर नहीं निकल […]

You May Like