जबलपुर:शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश से आए दिन कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ ही जाती हैं। इसके अलावा पूर्व में शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश से हादसे होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उसके बावजूद भी शहर की कई सड़कों पर रोजाना यमदूत बनते हुए बड़े- बड़े हाईवा और ट्रक घूमते हुए नजर आते हैं।
जिसमें खासतौर पर देखा जाता है कि बहुत से वाहन ऐसे युवकों द्वारा चलाया जाता है,जो की कम उम्र के दिखाई पड़ते हैं। ये युवक सड़कों पर रोजाना वाहनों को बेलगाम भगाते हुए नजर आते हैं। जिससे कभी-कभी बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहता है और कई बार तो सड़कों पर इन बड़े वाहनों से हादसे हो भी जाते हैं, जिससे लोगों की जान भी चली जाती है।
नो एंट्री के बावजूद, कहां से आ रहे ट्रक
रात्रि 11 बजे से नो एंट्री खुलने के बाद ही शहर के अंदर बड़े वाहनों को प्रवेश किया जाता है। गौरतलब है कि जब दिन में बड़े वाहनों की एंट्री शहर के अंदर बंद रहती है तो यह वाहन कहां से निकलकर शहर में घूमते हुए नजर आते हैं। जो शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ाते हैं और नियम का उल्लंघन भी करते हैं। जिस पर यातायात पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
