अंडर-19 एशिया कप 2025 : भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल का मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगा।

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच आज 21 दिसंबर को खेला जा रहा है। यह महामुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजरें पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने पर होगी। अगर आज भारतीय टीम जीतने में कामयाब होती है तो यह भारत का 9वां एशिया कप का खिताब होगा। वहीं पाकिस्तान की नजरें दूसरी खिताब पर होगी।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग-11

समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम

Next Post

आशीष मिश्रा को मिली पीएचडी उपाधि

Sun Dec 21 , 2025
सीहोर. कस्बा स्थित प्राचीन राम मंदिर के व्यवस्थापक पं. सुरेश चन्द्र मिश्रा के सुपौत्र व पं. राकेश कुमार मिश्रा के सुपुत्र डॉ. आशीष मिश्रा को आरकेडीएफ विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई. डॉ. मिश्रा ने अपना शोध कार्य एनालिसिस ऑफ 5 जी नेटवर्क रिलायबिलिटी फॉर एमरजैंसी सर्विसेज विथ रेफरेंस […]

You May Like