धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी – यादव

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

 

Next Post

हरिफाटक ब्रिज पर बाइक सवार की मौत

Mon Jan 13 , 2025
उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज पर सोमवार शाम बाइक सवार को ट्रक में कुचल दिया। बाइक सावर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया है। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन की ओर से बाइक पर सवार होकर […]

You May Like