पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलिया में किशोर लड़के पर सुपरमार्केट में चाकू घोंपने का आरोप

सिडनी, 14 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में एक किशोर लड़के पर सुपरमार्केट कर्मचारी को कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

क्वींसलैंड पुलिस सेवा (क्यूपीएस) ने मंगलवार को बताया कि 13 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 5:20 बजे के बाद ब्रिस्बेन से लगभग 30 किमी दक्षिण पश्चिम में इप्सविच शहर में एक सुपरमार्केट में 63 वर्षीय महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर ही चिकित्सा उपचार प्रदान किया।

क्यूपीएस ने कहा कि लड़का घटनास्थल से भाग निकला लेकिन थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया और उस पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया।

 

Next Post

ईरान में आईएस सदस्य गिरफ्तार

Tue Jan 14 , 2025
तेहरान, 14 जनवरी (वार्ता) ईरान के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उत्तरी प्रांत माजंदरान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने माजंदरान कानून प्रवर्तन कमांड सेंटर के बयान के हवाले से बताया कि संदिग्ध को माजंदरान और गोलेस्तान प्रांत की आतंकवाद विरोधी […]

You May Like