अटल ज्योति संदेश यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को आंध्र प्रदेश में आयोजित अटल ज्योति संदेश यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को नमन किया और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी का जीवन देश सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल है।

अटल ज्योति संदेश यात्रा देशभर में उनके योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें मध्यप्रदेश भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अटल जी के व्यक्तित्व, काव्य, नेतृत्व और उनकी सकारात्मक राजनीति पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रतिभागियों से संवाद करते हुए राष्ट्रीय एकता और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Next Post

खितौला में युवक की हत्या 

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और अहम साक्ष्य जुटाते हुए छानबीन शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक चिंटू ठाकुर, 45 वर्ष निवासी खितौला के सिर पर गोली मारी गई है। हमलावर […]

You May Like