कमरे में बच्चे सोते रहे और हो गई 15 लाख की चोरी

सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाले संतोष ताम्रकार के घर चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के 83 ग्राम सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह वारदात उस कमरे में हुई जहां व्यापारी के दो नाबालिग बच्चे सो रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सतना से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की तलाश जारी है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
बताया गया कि संतोष ताम्रकार वार्ड क्रमांक 5 में जनरल स्टोर और दोना कारखाना का संचालन करते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं, और घर पर केवल उनके दो बच्चे मौजूद थे। संतोष के बच्चे आमतौर पर सुबह करीब 5 बजे खेलने के लिए बाहर चले जाते थे, लेकिन उस दिन वे घर पर ही थे। सुबह लगभग पौने 7 बजे जब व्यापारी की नींद खुली, तो उन्होंने हॉल का दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिससे उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। बीच वाला दरवाजा भी अंदर से बंद था, जिसे बेटे शौर्य ने आवाज लगाने पर खोला। बच्चों के कमरे में जाने पर संतोष को अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से 83 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे, जिनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

Next Post

सतना एमआईसी: बजट को मिली मंजूरी, पर महापौर और कमिश्नर के बीच फिर बढ़ा विवाद

Thu Mar 26 , 2026
सतना: शहर के विकास की उम्मीद और आगामी बजट की प्रत्याशा के बीच बुधवार को महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में शामिल ग्यारह प्रस्तावों में से नौ प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। लेकिन प्रस्तावों के अलावा महापौर और कमिश्नर के बीच जारी […]

You May Like