कलियासोत रिवर रैली: स्वच्छता अभियान के साथ नदी पुनर्जीवन का संकल्प, दूसरे चरण की तैयारी शुरू

भोपाल। आज रविवार को कलियासोत नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 मई 2026 को कलियासोत रिवर रैली (केआरआर) का आयोजन किया गया। जल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. उदय रोमन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 100 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत सुबह 6 बजे कलियासोत 13 गेट से हुई। प्रतिभागियों ने साइकिल और पैदल यात्रा करते हुए नदी तट तथा जलधारा में फैले कचरे की सफाई कर श्रमदान किया।

अभियान के दौरान विशेषज्ञों ने नदी किनारे साइकिल ट्रैक, वॉक प्लाजा, ग्रीन कॉरिडोर और विश्राम क्षेत्र विकसित करने पर चर्चा की। सर्वेक्षण में सीवेज डिस्पोजल पॉइंट्स की पहचान, नदी तट सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण, गाद जमाव नियंत्रण, बेस फ्लो संरक्षण तथा वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान का दूसरा चरण 14 जून को सर्वधर्म ब्रिज क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और वृहद वृक्षारोपण के साथ आयोजित किया जाएगा।

Next Post

खाद्य पदार्थ सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए सरकार :अजय सिंह

Sun May 31 , 2026
सीधी।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि का सीधा असर आम जनता के रोजमर्रा के बजट पर पड़ा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने के कारण […]

You May Like