छतरपुर में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान शुरू

छतरपुर। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत छतरपुर जिले में की गई। जिला अस्पताल छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव और कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के लाइव प्रसारण को भी देखा गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आमजन में जागरूकता का संदेश पहुंचा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षित करना है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अर्जरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और अधिक से अधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके।

Next Post

दिल्ली में सीएम डॉ यादव ने ग्रह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

Sat Feb 28 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अमित शाह से उनके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों एवं विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति […]

You May Like

मनोरंजन