छिंदवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के तारा कालोनी के रहने वाले युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा कि अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन किया है। जानकारी अनुसार कैलाश पिता परसूराम मरकाम उम्र 55 साल तारा कालोनी का रहने वाला है। उसने जहर का सेवन कर लिया था। घटना के बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़वन की रहने वाली महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा कि अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन किया है। जानकारी अनुसार तुलसाबाई पति होल्कर सिंग मेहरा बड़वन की रहने वाली है। उसने कल जहर का सेवन कर लिया था। घटना के बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने भी सबेरे दम तोड़ दिया।
