आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

भोपाल। बिलखारिया थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की आग में झुलसने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब व्यक्ति अपने घर में ही आग जलाकर सो गया था. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष कुमार यादव (50) कोकता स्थित अपने कच्चे मकान में रहते थे. सर्दी के मौसम में वह अपने घर के अंदर आग जलाकर रखते थे. शनिवार को देर रात संतोष ने अपने बिस्तर के पास ही आग जलाई थी. वह बिस्तर पर जाकर सो गए, इसी बीच आग की लपटें धीरे- धीरे पूरे घर में फैलनी शुरू हो गई. आग की चपेट में आने से संतोष बुरी तरह से झुलस गए. मृतक अपने घर में उस दौरान अकेले थे और कारगीर का काम करते थे. हादसे की जानकारी मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. घायल को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है.

Next Post

उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी, कल मतदान 31 को घोषणा

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 दिसंबर को कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने जानकारी दी कि नगरीय निकायों में मतदान 29 […]

You May Like