वेब सीरीज ‘थोड़े दूर थोड़े पास’ की एक्ट्रेस मोना सिंह ने आज के डिजिटल युग के लोगों को सलाह दी है कि टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, बल्कि समय का प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
आज के डिजिटल युग में, जहाँ हर कोई मोबाइल और इंटरनेट में खोया रहता है, वहीं वेब सीरीज ‘थोड़े दूर थोड़े पास’ दर्शकों को एक ज़रूरी संदेश दे रही है। यह शो दिखाता है कि कैसे आधुनिक भारतीय परिवार हमेशा ऑनलाइन रहते हैं, लेकिन उनके बीच असली भावनात्मक जुड़ाव की कमी है। इस शो की सफलता में सबसे ज्यादा सराहना अभिनेत्री मोना सिंह को मिल रही है, जिन्होंने इसमें सिमरन का किरदार निभाया है।
मोना सिंह ने उन सभी लोगों को एक अनमोल सलाह दी है जो हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। उनका कहना है कि आज के समय में जीवन में असली शांति तभी मिलती है, जब हम यह तय कर लें कि हमें कब ‘हाँ’ कहना है और कब ‘नहीं’।
